पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन के प्रमुख नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि समस्त नेता चुनाव आयोग पर भरोसा करते हैं और कुछ लोग चुनाव आयोग को विवादित बना रहे हैं। उन्होंने एक कांफ़्रेंस को संबोधित करे हुए दस सूत्रीय मांग प्रस्तुत करते हुए सरकार से तुरंत आम चुनाव के आयोजन की मांग की है। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार का गठन और चुनावों की तिथि की तुरंत घोषणा की जाए। उनका कहना था कि पहली बार ऐसे चुनाव आयोग का गठन किया गया है जिस पर सबको भरोसा है। नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि हर राजनैतिक परिवर्तन स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के माध्यम से आएगा। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोज़गारी, गैस व बिजली संकट का प्रभावी समाधान ढूंढा जाए। ...........166
15 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 382292
पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन के प्रमुख नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि समस्त नेता चुनाव आयोग पर भरोसा करते हैं और कुछ लोग चुनाव आयोग को विवादित बना रहे हैं.......